Success Story: बिहार की बेटी आकांक्षा ने अमेरिका में रचा इतिहास, एयरक्राफ्ट की रफ्तार पर कर रही खोज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Oct 2024 2:50 PM

विज्ञापन

बिहार के नवादा जिले की आकांक्षा बरनवाल नासा के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने मद्रास आइआइटी (Madras IIT) से इंजीनियरिंग करने के बाद 2017 में अमेरिका के टेक्सास के एक इंस्टीट्यूट में लंबे समय तक रिसर्च किया.

विज्ञापन

Success Story: बिहार के नवादा जिले की आकांक्षा बरनवाल नासा (NASA) के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने मद्रास आइआइटी (Madras IIT) से इंजीनियरिंग करने के बाद 2017 में अमेरिका के टेक्सास के एक इंस्टीट्यूट में लंबे समय तक रिसर्च किया. आकांक्षा फरवरी 2022 से अमेरिका के ही सांडिया नेशनल लेबोरेटरी, कैलिर्फोनिया में हाइड्रोजन-एयर प्लेनर विस्फोट पर गैर-थर्मल टर्मोमोलेक्यूलर प्रतिक्रिया के प्रभाव पर रिसर्च कर रही हैं. हाल में ही एइएए साइटेक फोरम में आकांक्षा के साइंस रिसर्च को प्रकाशित किया गया है.

नवादा में रहकर आइआइटी प्रवेश परीक्षा को किया क्रैक

आकांक्षा बरनवाल के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने यहीं स्थानीय स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है. नवादा में रहकर पढ़ाई करते हुए ही आइआइटी की तैयारी की और प्रवेश परीक्षा को क्रैक किया. आइआइटी मद्रास से आकांक्षा ने एयरोस्पेस ब्रांच से मास्टर की डिग्री प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गयीं.

आकांक्षा बरनवाल ने बताया कि एयरस्पेस के क्षेत्र में लगातार नये रिसर्च की आवश्यकता होती है. वह एयरक्राफ्ट की स्पीड पर काम कर रही हैं. रिसर्च के लिए जो टॉपिक चुना है, इसमें यदि सफलता मिलती है तो वर्तमान में जो स्पीड है, उसमें और अधिक इजाफा करने में मदद मिलेगी.

पापा और परिवार के सपनों को पूरा कर रही आकांक्षा

आकांक्षा ने कहा कि परिवार का पूरा सपोर्ट उसके साथ है. पापा और परिवार के लोगों के सपने को वह पूरा कर रही हैं. कल्पना चावला से प्रेरित होकर एयरोस्पेस साइंस को चुना था. परिवार में एजुकेशनल माहौल बनाने में पापा ने काफी मदद की. उनकी प्रेरणा हम लोगों के लिए ताकत है.

आकांक्षा के दादा अर्जुन बरनवाल भी मगध विश्वविद्यालय के बड़े स्कॉलर थे. उनकी प्रेरणा और घर के शैक्षणिक माहौल ने आकांक्षा को आगे बढ़ने में मदद की. आकांक्षा बरनवाल की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी है. आकांक्षा के पिता सुनील कुमार, मां रीना देवी, भाई यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर अंकित प्रकाश की खुशी देखते ही बन रही है.

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat: पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट पर चलेगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानें डेट और टाइम

Bihar Weather: दुर्गा पूजा के बाद भी बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन