नवादा: पिता-पुत्र के विवाद में बेटे ने पिता के सिर में मारी गोली, 60 वर्षीय टुनटुन यादव की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - मुफ्फसिल थाना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा के खालसा ढिबरी गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Nawada Crime: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय पंचायत अंतर्गत खालसा ढिबरी गांव में मंगलवार की देर रात पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगने से 60 वर्षीय टुनटुन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी और दहशत का माहौल कायम हो गया.

आपसी कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद युवक ने कथित तौर पर हथियार निकालकर अपने पिता के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही टुनटुन यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी बेटा वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. एसडीपीओ-2 भी मौके पर पहुंचे तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. इधर, अपने ही बेटे के हाथों पिता की हत्या की घटना से खालसा ढिबरी गांव में मातम के साथ-साथ तनाव और भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read : Weather Update: पटना में सुबह से छाए बादल,12 जिलों में येलो अलर्ट जारी; बिहार में फिर बदला मौसम का मिज़ाज


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन