नवादा में लगा ‘सहयोग शिविर’, 16 आवेदन पहुंचे और 7 का मौके पर हुआ समाधान; एक जगह मिलीं 18 सरकारी सेवाएं

Updated:
विज्ञापन

कैप्शन :- शिविर मे जनता का समस्या सुनते हुये | Prabhat Khabar Network

सिरदला पंचायत भवन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 18 स्टॉल लगाए गए और मौके पर ही 7 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।

विज्ञापन

Nawada News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को सिरदला पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के 18 स्टॉल लगाये गये. शिविर में कुल 46 पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

16 आवेदन पहुंचे, 7 का मौके पर ही निपटारा

सहयोग शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें सात आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया. शुरुआत में दो आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पीएचईडी से संबंधित आवेदन भी शामिल था. अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की.

18 विभागों के स्टॉल से ग्रामीणों को मिली सुविधा

एक ही पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जाने से ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली. लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

शिविर में मुखिया मुनमुन देवी, बीपीआरओ परषुत्तम चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न कुमार और सिरदला थाना के एसआई मुकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं पहुंचाना उद्देश्य

बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

शिविर में मुखिया प्रतिनिधि कैलाश स्वर्णकार, नुनु पासवान, नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पंचायत भवन में एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगने से ग्रामीणों ने इसे सुविधाजनक पहल बताया.


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन