ePaper

शराब की सात भट्ठियां ध्वस्त

Updated at : 04 Mar 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
शराब की सात भट्ठियां ध्वस्त

नवादा न्यूज : तीन बाइकों समेत 10 धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

नवादा न्यूज : तीन बाइकों समेत 10 धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा कार्यालय.

जिले में शराब के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गयी है. पुलिस की ओर से शराब तस्करी, बिक्री व निर्माण की आसूचना पर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अकबरपुर व गोविंदपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी कर सात शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. मौके से भारी मात्रा में शराब के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं. शराब परिवहन में प्रयुक्त तीन बाइकों को जब्त किया है. इस दौरान कुल 645 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की गयी.

ताजा घटनाक्रम में मंगलवार की सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के छपरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने शराब की पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. मौके से 450 लीटर तैयार देसी महुआ शराब बरामद हुई है, जबकि 500 लीटर महुआ का घोल विनष्ट कर दिया. एक बाइक मौके से जब्त की गयी व दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर दो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार में छपरा गांव के मदन राजवंशी का बेटा राजू कुमार व स्व लखन मांझी का बेटा गोविंद मांझी शामिल हैं. एसएचओ पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में एएसआइ नागेंद्र कुमार व प्रभातचंद्र समेत अन्य शामिल थे. गोविंदपुर पुलिस ने हरनारायणपुर गांव में छापेमारी कर दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. 1000 लीटर महुआ का घोल मौके से बरामद किया गया. उसे विनष्ट कर दिया.

हिसुआ में शराब जब्त

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरो बेलदारी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब को बरामद किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हिसुआ के करमचक में 20 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया. चितरघट्टी में छापेमारी कर 9.5 लीटर शराब बरामद की गयी. रजौली के जमुन्दाहा इलाके में छापेमारी कर 150 लीटर शराब के साथ दो बाइकों को जब्त किया गया. तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. दो बाइकें जब्त कर ली गयीं. प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन