ePaper

ग्रामीण आवास सहायक रंधीर सेवामुक्त

Updated at : 18 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण आवास सहायक रंधीर सेवामुक्त

नवादा न्यूज : सर्वे में गड़बड़ी करने पर डीडीसी ने की कार्रवाई

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सर्वे में गड़बड़ी करने पर डीडीसी ने की कार्रवाई

नवादा कार्यालय.

मेसकौर प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रंधीर कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डीडीसी प्रियंका रानी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है. आदेश में अनैतिक आचरण, अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते हुए सेवा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है. जानकारी हो कि ग्रामीण आवास सहायक रंधीर कुमार से जुड़ा हुआ वीडियो व ऑडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई थी. उस वीडियो की आवाज के बारे में कहा जा रहा है कि आवास सहायक रंधीर की किसी व्यक्ति से बातचीत हो रही है. इसमें रुपये लेनदेन यानी भ्रष्टाचार और अश्लीलता का जिक्र भी है. रंधीर कुमार पर की गयी कार्रवाई को इसी वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इसका पुष्टि नहीं कर रहा है.

मामला सामने आने के बाद जांच हुई और प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया. मेसकौर बीडीओ की रिपोर्ट पर आवास सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई. उन्हें सेवा से ही बर्खास्त कर दिया गया. जिले की सभी पंचायतों में पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में जरूरतमंद लाभार्थियों का नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. सर्वे करने का काम पंचायत स्तर पर ग्रामीण आवास सहायकों को दिया गया है. जिस पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक नहीं है, वहां के पंचायत सचिव अथवा पंचायत रोजगार सेवक को जिम्मेदारी दी गयी है. अब नाम जोड़ने की आड़ में अवैध वसूली और अय्याशी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी हतप्रभ हैं. हालांकि, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद यह संदेश गया है कि गड़बड़ करने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन