रजौली जनता दरबार में रैयती भूमि विवाद के दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार एवं गुलाबचंद दास के नेतृत्व में आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में मामलों का निपटारा करते राजस्व कर्मी

जनता दरबार में मामलों का निपटारा करते राजस्व कर्मी

Nawada News : रजौली प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के दो मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को रैयती भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार एवं गुलाबचंद दास के नेतृत्व में आयोजित इस जनता दरबार में कुल दो मामले पहुंचे, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को रैयती भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया जाता है, जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई कर निष्पादन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस शनिवार करिगांव निवासी बिरजू शर्मा का भूमि विवाद दिलीप पासवान और रतन पासवान के साथ था, जबकि फरका बुजुर्ग गांव निवासी कारू रविदास का भूमि विवाद विजय यादव के साथ था. दोनों मामलों में सभी पक्ष उपस्थित रहे और अंचल स्तर पर दोनों विवादों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया.

विवाद होने पर जनता दरबार आने की अपील

अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार ने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी विवादों को लेकर आपस में झगड़ा या तनाव पैदा करने के बजाय प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में पहुंचें. उन्होंने कहा कि यहां दोनों पक्षों की सहमति और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण तरीके से विवादों का समाधान किया जाता है.

ये लोग रहे मौजूद

जनता दरबार के दौरान उर्दू अनुवादक पिंकी कुमारी सहित अंचल कार्यालय के कर्मी एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन