अकबरपुर पुलिस ने 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक भी जब्त

6 लीटर अंग्रेजी शराब व बाइक जब्त
Nawada News : अकबरपुर पुलिस ने फतेहपुर पुल के पास छापेमारी कर 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है.
Nawada News : अकबरपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब ढोने में प्रयुक्त एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फतेहपुर पुल के पास घेराबंदी की थी. इसी दौरान रजौली की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया.
पीठू बैग से बरामद हुई 6 लीटर अंग्रेजी शराब
तलाशी के दौरान आरोपी के पीठू बैग से रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 750-750 मिलीलीटर की आठ बोतल बरामद हुई. कुल मिलाकर 6 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है.
प्राथमिकी दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल
पुलिस ने शराब, ग्लैमर बाइक और अन्य आवश्यक साक्ष्यों को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अकबरपुर थाना कांड संख्या 375/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर शराब के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










