ePaper

नारदीगंज में 49130.36 टन धान खरीद

Updated at : 18 Feb 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज में 49130.36 टन धान खरीद

नवादा न्यूज : धान खरीद का समय खत्म, लक्ष्य की प्राप्ति नहीं

विज्ञापन

नवादा न्यूज : धान खरीद का समय खत्म, लक्ष्य की प्राप्ति नहीं

नारदीगंज.

प्रखंड में धान खरीद का लक्ष्य 59224.15 टन रखा गया था. बावजूद लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद नहीं हुई है. यहां 49130.36 टन ही धान की खरीद की गयी है, जो लक्ष्य से काफी पीछे है. यह खरीद का आंकड़ा बता रहा है कि पैक्स में धान बिक्री के प्रति किसान को कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखायी. इधर, पसई निवासी कृष्ण कुमार सिंह, सहजपुरा निवासी नवीन सिंह, नंदपुर निवासी जयराम सिंह, दरियापुर निवासी अनिल सिंह कहते हैं कि सरकारी दर के अपेक्षा बाजार भाव बेहतर रहा है. इसके कारण किसानों ने व्यापारियों से धान बेचना अच्छा समझा. पैक्स में साधारण धान की कीमत 2300 रुपये है. एक ग्रेड धान 2320 रुपये था. इसके अलावा जुट के बोरे में धान बंद कर पैक्स गोदाम में पहुंचाना पड़ता है. प्रति क्विंटल चार किलो नमी के नाम पर वजन कटा जाता है. राशि कब मिलेगी, यह भी कहना मुश्किल रहता है. बाजार में साहूकारों के हाथों बेचने में कीमत भी पैक्स से ज्यादा मिलती है. जूट के बोरे का भी कोई भी झंझट नहीं रहा और न ही नमी के लिए वजन काटा जाता है. घर बैठे-बैठे साहूकार अपना मजदूर और बोरा लेकर आता है और धान खरीद कर लेकर चला जाता है और राशि का भुगतान भी तत्काल कर देता है. किसान कहते हैं कि कतरनी व सोनम महीन ए ग्रेड धान की कीमत 25 सौ रुपये की दर से किसानों से व्यापारियों ने खरीद की है. साधारण व मोटा धान दो हजार रुपये में खरीदा है.

बीसीओ दीपक कुमार कहते हैं कि नारदीगंज प्रखंड में धान खरीद का लक्ष्य 59224.15 रखा गया था. इसके अनुपात में 49130 .36 टन धान की खरीद हुई है. इसमें 1034 पंजीकृत किसानों से धान खरीद की गयी है. 978 पंजीकृत किसान से विभिन्न पैक्सों ने क्रय किया है. इसके अलावा 56 पंजीकृत किसानों से व्यापार मंडल ने धान की खरीद की है. उन्होंने कहा 15 फरवरी 2025 तक विभिन्न पैक्सों व व्यापार मंडल में किसानों से 49 हजार 130.36 टन धान की खरीद हुई है. प्रखंड के विभिन्न गांवों के 1034 पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन