रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में दम दिखायेंगे जिले के खिलाड़ी

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 29 Jun 2025 9:51 PM

विज्ञापन

Nawada News. पटना के पाटलिपुत्र परिसर में आयोजित 11वीं राज्यस्तरीय अंडर 18 बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप की टीम पटना के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता पांच से छह जुलाई तक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

11वीं राज्यस्तरीय अंडर- 18 बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन फोटो- रवाना होते खिलाड़ी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय पटना के पाटलिपुत्र परिसर में आयोजित 11वीं राज्यस्तरीय अंडर 18 बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप की टीम पटना के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता पांच से छह जुलाई तक आयोजित की जायेगी. जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार ने बताया कि नवादा जिले की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया. इसमें बालक वर्ग में कप्तान इंद्रजीत कुमार, रोहित कुमार, आदित्य कुमार, अंकित कुमार, पवन राज, रमेश कुमार, मनीष कुमार, रौशन कुमार, रजनीश कुमार, गगन कुमार, प्रिंस कुमार को चुना गया है. वहीं, बालिका वर्ग में कप्तान साक्षी कुमारी, शिखा कुमारी, निशु कुमारी, नंदनी कुमारी, चाहत कुमारी, निशा कुमारी, सिमरन कुमारी, रेणु कुमारी, शिवानी वर्मा, खुशी कुमारी, पिंकी कुमारी, सपना कुमारी का चयन किया गया है. टीम कोच के रूप में चंदन कुमार एवं टीम मैनेजर गुलशन बाबू को बनाया गया है. दोनों टीमों को नवादा जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ गुरुजी, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, कीर्ति डिफेंस एकेडमी के कोच कीर्ति रंजन, कृष्णा यादव, जूही पांडे, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, गुलशन बाबू, अवधेश कुमार, प्रियांशु रंजन, सुजल कुमार, काजल, रितु, शिखा, जूही आदि लोगों ने जीत कर आने की शुभकामनाएं देकर विदा किया. जीत कर आने पर सभी खिलाड़ियों को संघ के तरफ से सम्मानित करने की घोषणा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन