कोलकाता को हरा पटना बना फुटबॉल चैंपियन

नवादा न्यूज : आजाद युवा फुटबॉल क्लब कोलकाता व सिंह इलेवन पटना के बीच फाइनल मुकाबला
नवादा न्यूज : आजाद युवा फुटबॉल क्लब कोलकाता व सिंह इलेवन पटना के बीच फाइनल मुकाबला
पकरीबरावां.
इंटर विद्यालय पकरीबरावां के खेल मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजाद युवा फुटबॉल क्लब कोलकाता व सिंह इलेवन पटना के बीच खेला गया. पटना की टीम ने फाइनल मुकाबले में कोलकाता को 1-0 से पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कोलकाता को 1-0 से हरा दिया. पटना की टीम 16वें मिनट में मैच का पहला गोल दागकर शुरुआती बढ़त बना ली थी, जो मैच के अंत तक बरकरार रही. कोलकाता की टीम बराबरी के लिए काफी कोशिश की, परंतु पटना टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आगे विवश दिखी और पूरे मैच में एक भी गोल दाग नहीं सकी. इस तरह पटना की टीम फाइनल मैच जीत फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बनीं. फाइनल के विजेता को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 31 हजार रुपये नकदी, जबकि उप विजेता को रनर ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए पटना के नसीम खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया.विधायक ने सौंपी ट्रॉफी
मौके पर विधायक अरुणा देवी ने विजेता टीम के कप्तान को विनर ट्रॉफी सौंपी. परमा पंचायत के मुखिया रामाधीन चौहान, पैक्स अध्यक्ष धर्मचंद प्रसाद, दिनेश सिंह आदि ने उप विजेता टीम के कप्तान को रनर ट्रॉफी प्रदान की. मैच में रेफरी के रूप में सुबेलाल चौहान मुस्तैद रहे. उद्घोषक के रूप में मो. खुर्शीद अख्तर व मो आजम ने भूमिका निभायी. मौके पर मुखिया विनय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, मो. रजी अहमद मुन्ना, मो. इरशाद खान, श्रवण सिंह, श्यामसुंदर यादव, जसीम उद्दीन, श्रवण कुमार आदि रहे. कोलकाता को 1-0 गोल से दी शिकस्तआजाद युवा फुटबॉल क्लब कोलकाता व सिंह इलेवन पटना के बीच फाइनल मुकाबलाफोटो कैप्शन– विजेता टीम को ट्राॅफी देतेप्रतिनिधि, पकरीबरावांइंटर विद्यालय पकरीबरावां के खेल मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजाद युवा फुटबॉल क्लब कोलकाता व सिंह इलेवन पटना के बीच खेला गया. पटना की टीम ने फाइनल मुकाबले में कोलकाता को 1-0 से पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कोलकाता को 1-0 से हरा दिया. पटना की टीम 16वें मिनट में मैच का पहला गोल दागकर शुरुआती बढ़त बना ली थी, जो मैच के अंत तक बरकरार रही. कोलकाता की टीम बराबरी के लिए काफी कोशिश की, परंतु पटना टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आगे विवश दिखी और पूरे मैच में एक भी गोल दाग नहीं सकी. इस तरह पटना की टीम फाइनल मैच जीत फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बनीं. फाइनल के विजेता को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 31 हजार रुपये नकदी, जबकि उप विजेता को रनर ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए पटना के नसीम खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया.
विधायक ने सौंपी ट्रॉफीमौके पर विधायक अरुणा देवी ने विजेता टीम के कप्तान को विनर ट्रॉफी सौंपी. परमा पंचायत के मुखिया रामाधीन चौहान, पैक्स अध्यक्ष धर्मचंद प्रसाद, दिनेश सिंह आदि ने उप विजेता टीम के कप्तान को रनर ट्रॉफी प्रदान की. मैच में रेफरी के रूप में सुबेलाल चौहान मुस्तैद रहे. उद्घोषक के रूप में मो. खुर्शीद अख्तर व मो आजम ने भूमिका निभायी. मौके पर मुखिया विनय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, मो. रजी अहमद मुन्ना, मो. इरशाद खान, श्रवण सिंह, श्यामसुंदर यादव, जसीम उद्दीन, श्रवण कुमार आदि रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




