सिरदला के पिपरहिया गांव तक आज भी नहीं बनी सड़क, बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क, चुनावी वादों से नाराज ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

गांव की कच्ची सड़क की तस्वीर

Nawada News : नवादा के सिरदला प्रखंड स्थित पिपरहिया गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

नवादा से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट
Nawada News : सिरदला प्रखंड की अब्दुल पंचायत अंतर्गत पिपरहिया गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से अब तक गांव तक जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे बरसात के दिनों में आवागमन काफी मुश्किल हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विधायक, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण का आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही वादे भुला दिए जाते हैं.

पक्की सड़क नहीं होने से हर दिन परेशानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया निर्माण का जिम्मा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जो थोड़ी-बहुत पीसीसी सड़क बनी है, वह भी सरकारी योजना से नहीं, बल्कि ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर बनवाई है.ग्रामीण कैलाश चौधरी, रामचंद्र मिस्त्री, बच्चू मिस्त्री, कैलाश मिस्त्री और कुलेश्वर मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क नहीं रहने के कारण मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

पक्की सड़क की मांग तेज

बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है तथा गांव का संपर्क मुख्य सड़क से लगभग कट जाती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अविलंब पिपरहिया गांव तक पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे. ग्रामीणों ने सरकार से गांव की उपेक्षा समाप्त कर सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन