नवादा में टीबी मरीजों को मिला पोषण का संबल, 135 लाभुकों के बीच बांटी गई पोषण किट

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मरीजों को पोषाहार किट प्रदान करते डीएम व रोटरी क्लब के अध्यक्ष नीरज लोहानी | Prabhat Khabar Network

नवादा में टीबी उन्मूलन को लेकर रोटरी क्लब ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. शुक्रवार को 135 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करना है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा में टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती देने और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नवादा के तत्वावधान में शुक्रवार को 135 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने मरीजों को पोषण किट प्रदान कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पोषण और दवा दोनों जरूरी : डीएम

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है. नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने रोटरी क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सकता है.

समाजसेवा के कार्य आगे भी रहेंगे जारी : नीरज लोहानी

रोटरी क्लब के अध्यक्ष नीरज लोहानी ने कहा कि टीबी से लड़ाई केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि संतुलित और पौष्टिक भोजन से भी जीती जा सकती है. इसी सोच के साथ जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार करता रहेगा.

बड़ी संख्या में रोटेरियन रहे मौजूद

रेड क्रॉस के अध्यक्ष के रोटेरियन आरपी. साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा. कार्यक्रम में रोटेरियन वजीर शाह, प्रह्लाद कुमार, पंकज झुनझुनवाला, नागेंद्र कुमार नवीन, पंकज कुमार सिन्हा, मनोज (एलआईसी), नित्यानंद प्रसाद चौरसिया, अविनाश प्रसाद गुप्ता, शंभु कुमार, पीयूष कुमार के अलावा सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी, डीपीएम अमित कुमार, यक्ष्म पदाधिकारी माला सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन