नवादा: लापता बच्चे की खोजबीन के लिए मां ने थाने में दिया आवेदन

Author Anil kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

लापता बच्चा के खोजबीन के लिए दिया गया थाना मे आवेदन | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय शिवम कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है. उसकी मां रेखा देवी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. परिजनों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव से एक 11 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्चे की मां रेखा देवी (पति शालिग्राम प्रसाद) ने इस संबंध में अकबरपुर थाने में गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज कराए गए आवेदन के अनुसार, उनका पुत्र शिवम कुमार (उम्र लगभग 11 वर्ष) अचानक अपने घर से लापता हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन नाकाम

परिजनों ने बताया कि शिवम का रंग गेहूंआ, कद लगभग 5 फीट और शरीर सामान्य है. घर से अचानक गायब होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और आसपास के संभावित सभी क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अब तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है. शिवम का कोई पता नहीं चलने से पूरा परिवार बेहद परेशान और गहरे सदमे में है.

सूचना देने की भावुक अपील

थक-हारकर पीड़ित मां ने अकबरपुर थाने की पुलिस से बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगाई है. परिजनों और स्थानीय पुलिस ने आम जनता से भी इस मामले में सहयोग की भावुक अपील की है. उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को शिवम कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाने या उनके परिवार को दें. आपकी एक सही सूचना इस मासूम को उसके परिवार से मिलाने में बेहद मददगार सिद्ध हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन