नवादा के 2 माह के मासूम को मिली नई उम्मीद, मैक्रोसेफली से जूझ रहे नवजात का होगा अहमदाबाद में निशुल्क इलाज

मां के साथ बच्चे की तस्वीर
Nawada News : नवादा के काशीचक प्रखंड के दो माह छह दिन के मासूम मोनू को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा जाएगा. इलाज, यात्रा और रहने-खाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी.
नवादा से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Nawada News : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो महीने 6 दिन के मासूम मोनू को नयी जिंदगी दी जाएगी. मंगलवार को जिला समन्वयक आरबीएसके डीसी डॉ रश्मि कुमारी के द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार मासूम मोनू जिले के कशीचक प्रखंड के डेढ़गांव निवासी चिंटू पासवान के पुत्र है. वो अभी मात्र दो महीने 6 दिन का है. जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. ईलाज के दौरान जाँच में पता चला की बच्चा मैक्रोसेफली बीमारी से ग्रसित है.
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिलेगा मुफ्त इलाज
जिसमें बच्चे का सर जन्म से बड़ा होता है जो आगे चलकर जानलेवा भी साबित होता है जिसके इलाज के लिए उसे जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जांच के बाद पटना भेजा गया और पटना में जांच के बाद उसे अहमदाबाद बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगा. जिसमें दिए गए जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान लाखों की खर्च आता है जो पेरेंट्स को बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है.
प्रत्येक बुधवार को क्लेफ्ट फुट का होता है ईलाज
राष्ट्रीय बाल हृदय संरक्षण के तहत प्रत्येक बुधवार को सदर अस्पताल में जन्म से क्लेफ्ट फुट यानी जन्मजात टेढ़े मेढ़े पैर पैर का इलाज किया जा रहा है. इस बात की जानकारी डॉक्टर रश्मि कुमारी ने दी है. उन्होंने यह भी बताया कि यह सारी सुविधा स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. अगर ज्यादा प्रॉब्लम होती है तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है जहां उन्हें आने जाने की भी सुविधा शुल्क उपलब्ध कराई जाती है.
क्या कहते है अधिकारी?
शून्य से 18 साल तक के बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है. पीड़ित को घर से लेकर हायर सेंटर और हायर सेंटर से लेकर घर तक आने-जाने रहने खाने की सारी सुविधाएं सरकार के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. बच्चों में किसी प्रकार का हृदय या अन्य तरह के रोग से पीड़ित रोगियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. (डॉ रश्मि कुमारी, जिला समन्वयक आरबीएसके डीसी, नवादा)
Also Read : मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










