नवादा के सोहदा से चोरी हुई बाइक ड्योढ़ी से बरामद, युवक गिरफ्तार, नंबर प्लेट हटाकर बाइक चला रहा था आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद बाइक
Nawada News: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोहदा गांव से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक को महज एक सप्ताह में बरामद कर लिया. मामले में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी पर से पुलिस बलों ने चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. चोरी की बाइक बीते 20 जून की रात्रि को सोहदा गांव से चुराया गया था, जिसको लेकर पीड़ित शिवपूजन कुमार ने 22 जून को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बाइक चोरी के महज एक सप्ताह में पुलिस द्वारा चोरी की बाइक को बरामद कर लिया गया है. चोरी की बाइक में रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट खोलकर चलाया जा रहा था, ताकि बाइक मालिक और पुलिस को गुमराह किया जा सके, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बाइक चोर बच नहीं सका.
20 जून की रात हुई थी बाइक चोरी
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सोहदा गांव निवासी मोती यादव के पुत्र शिवपूजन कुमार द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक संख्या बीआर27वाई7512 को वे 20 जून की रात्रि को अपने घर के बाहर लगाकर खाना खाने अंदर गए थे. जब खाना खाकर बाहर आए,तो देखा कि उनकी बाइक नहीं है. बाइक को लेकर आसपास काफी खोजबीन की, किंतु कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी. प्राप्त आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी.
एएसआई की सतर्कता से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर बाइक
इसी क्रम में थाने में पदस्थापित एएसआई सत्यदेव प्रसाद ने रविवार को दोपहर में ड्योढ़ी के समीप एक बिना नंबर प्लेट के काले रंग के स्प्लेंडर बाइक की जांच की. जांच के क्रम में पता चला कि यह वही बाइक है, जिसे सोहदा गांव से चुराया गया था. चोरी के बाइक के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रजौली क्षेत्र के कुंडला मोहल्ला निवासी भोला यादव के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी की बाइक को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है. वहीं गिरफ्तार युवक को रविवार को ही मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Also Read : रजौली थाना क्षेत्र में दंपत्ति से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों पर हुई FIR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










