रजौली थाना क्षेत्र में दंपत्ति से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों पर हुई FIR

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजती पुलिस

Nawada News: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र स्थित सबलपुर चोरनु गांव में दंपत्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र धमनी पंचायत अंतर्गत सबलपुर चोरनु गांव में बीते शनिवार को दंपत्ति के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. मारपीट को लेकर पीड़िता सानो देवी ने थाने को लिखित आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी.

घायल की फाइल फोटो

नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की शाम को बच्चों के बीच उत्पन्न झगड़े में सबलपुर चोरनु गांव निवासी रंजीत राजवंशी सहित पत्नी सानो देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बलों ने नामजद सात आरोपियों में से एक आरोपी सबलपुर चोरनु गांव निवासी मंगर राजवंशी के पुत्र राजेंद्र राजवंशी उर्फ राजो राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : भीषण गर्मी से बेहाल नवादा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन