नवादा: सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को हो उपलब्ध, जन समस्याएं सुन बोले जनप्रतनिधि

Author Manoj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
जानकारी लेते लोग  | Prabhat Khabar Network

जानकारी लेते लोग | Prabhat Khabar Network

नवादा के पिपराचक दलित-महादलित टोले में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा नगर अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nawada News: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 अंतर्गत पिपराचक दलित-महादलित टोले में शुक्रवार को एक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सह उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कैलाश विश्वकर्मा और भाजपा नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य राहुल सिन्हा ने स्थानीय लोगों की बुनियादी समस्याएं सुनीं. नेताओं ने कहा कि वे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

बिचौलियों और दलालों के खेल पर लगेगी रोक

छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू ने समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि पिपराचक टोले के अधिकांश दलित-महादलित परिवारों का अब तक लेबर कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन जैसी आवश्यक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है. साथ ही क्षेत्र में सामुदायिक भवन का भी निर्माण नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिचौलियों और दलालों द्वारा इन सुविधाओं को दिलाने के नाम पर गरीब ग्रामीणों से पैसों की मांग की जाती है और पैसे न देने पर काम रोक दिया जाता है. संस्था ने अब यह बीड़ा उठाया है कि बिना किसी अवैध लेनदेन के हर गरीब-गुरबा को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा.

किसी बिचौलिए को न दें पैसा, हर नागरिक को मिलेगा हक

भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी काम के लिए बिचौलियों को एक भी रुपया न दें. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे स्वयं अपनी निगरानी में एक-एक योग्य लाभुक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे. इस मौके पर भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नवादा मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, ब्रह्मदेव चौधरी, अर्जुन वर्मा, मदन रविदास, जियालाल पासवान, प्रमोद रविदास, राहुल राजवंशी, पिंटू चौधरी, प्रदीप दास, सोनू पासवान और राहुल रविदास सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन