नवादा: बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी, अधिवक्ताओं की बढ़ी उत्सुकता

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

नवादा बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और शुक्रवार को देर रात तक जारी रही. मतों की अधिक संख्या के कारण अंतिम परिणाम आने में देरी हुई, जिससे अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी रही.

विज्ञापन

Nawada News: व्यवहार न्यायालय, नवादा में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ. इसके बाद शुक्रवार को मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जो देर रात तक लगातार जारी रहा. मतों की संख्या अधिक होने के कारण देर रात तक भी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हो सका, जिससे चुनाव नतीजों को लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधी रात के बाद परिणाम आने की संभावना

अधिवक्ताओं के बीच चुनाव परिणाम को लेकर भारी उत्सुकता बनी रही. परिणाम जानने के लिए कई प्रत्याशी और उनके समर्थक आधी रात को भी मतगणना स्थल पर डटे रहे. अधिवक्ताओं ने आशंका जताई है कि मतगणना आधी रात के बाद ही पूरी हो सकेगी, जिसके बाद ही सभी पदों के आधिकारिक परिणाम घोषित होने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन