नवादा की रेल क्रांति, शुरू हुआ पावापुरी लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण, जंक्शन बनने की बढ़ी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
nawada news

नवादा रेलवे स्टेशन

Nawada News: नवादा-पावापुरी रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और सर्वे का काम शुरू हो गया है, जिससे इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है. लगभग 492 करोड़ की लागत वाली इस 25 किमी लंबी रेल लाइन के बनने से नवादा सीधे राजगीर और बिहारशरीफ नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे नवादा स्टेशन के ‘जंक्शन’ बनने और जिले में व्यापारिक और पर्यटन विकास की नई उम्मीदें जगी हैं.

विज्ञापन

Nawada News (बब्लू कुमार): नवादा जिले के लोगों का सालों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है. नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है. इस नई रेल लाइन के जुड़ने से नवादा स्टेशन के जंक्शन बनने का रास्ता भी साफ हो गया है.

492 करोड़ की योजना से बदलेगी जिले की सूरत

लगभग 25 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना पर करीब 492 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वर्तमान में नवादा केवल गया–किऊल रेलखंड पर निर्भर है, लेकिन इस नई लाइन के बिछने के बाद नवादा सीधे पावापुरी, बिहारशरीफ और राजगीर रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इससे न केवल यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा, बल्कि नवादा रेलवे मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा.

प्रशासनिक मुस्तैदी, शुरू हुई जमीन की मापी और सर्वे

रेलवे विभाग के वरीय अभियंता तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति दी गई है. संबंधित गांवों में जमीन की मापी और कागजी सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है.रेलवे और जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं ताकि समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके.

पर्यटन और व्यापार को लगेंगे पंख

इस रेल लाइन के निर्माण से नवादा को कई स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है,जैसे पावापुरी जैन धर्म का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है. सीधी रेल सेवा होने से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सफर आसान होगा. साथ ही राजगीर और बिहारशरीफ से सीधा जुड़ाव होने के कारण जिले में व्यापारिक गतिविधियों और ढुलाई में भी तेजी आएगी.

जिलेवासियों में खुशी की लहर

परियोजना की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह है. लोगों का मानना है कि यह रेल लाइन नवादा के आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी. अब सभी की निगाहें निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख पर टिकी हैं.

Also News: सीवान के महाराजगंज पुलिस बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन