नवादा के वारिसलीगंज में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी सिम और कस्टमर डाटा बरामद

Author Bipin kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार ठग. | Prabhat Khabar Network

पुलिस के साथ गिरफ्तार ठग. | Prabhat Khabar Network

Nawada News: नवादा के वारिसलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने इनके पास से महत्वपूर्ण डेटा भी बरामद किया है.

विज्ञापन

Nawada News: गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. तीनों को शहर के सीमेंट फैक्ट्री से करीब 50 मीटर की दूरी पर ठगी करते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और कस्टमर डाटा बरामद किया है.

फाइनेंस कंपनी के नाम पर करते थे ठगी

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा पंचायत स्थित कोरमा गांव निवासी रविरंजन कुमार, सन्नी कुमार तथा सिमरी विगहा गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में तीनों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

आरोपितों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर लोन और विभिन्न सुविधाओं का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद उनसे मोटी रकम की ठगी करते थे.

फर्जी सिम और कस्टमर डाटा मिला

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार कीमती मोबाइल फोन और कस्टमर डाटा बरामद किया है. जांच में पता चला कि मोबाइल में इस्तेमाल किए जा रहे सभी सिम फर्जी थे और किसी भी सिम का पंजीकरण गिरफ्तार अपराधियों के नाम पर नहीं था. जब्त डाटा में ठगी के शिकार लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज मिले हैं.

तीनों आरोपित भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती



विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन