नवादा में शिक्षक संघों की बैठक, अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघों की बैठक में शामिल सदस्य
Nawada News: जिले के मेसकौर प्रखंड में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा की गई. शिक्षक संघों ने अधिकारियों पर विद्यालयों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए डीएम और डीईओ से शिकायत करने की बात कही.
Nawada News (प्रेम कुमार की रिपोर्ट): मध्य विद्यालय मेसकौर के प्रांगण में शुक्रवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ अंचल इकाई मेसकौर एवं प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई मेसकौर के मंत्री परिषद के सदस्य शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता दोनों संगठनों के प्रखंड अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से की गई.
समस्याओं को जिला कार्यालय भेजने की बात
बैठक में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिला कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाएगा, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके. वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार ने शिक्षकों से शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया.
हर महीने बैठक करने का निर्णय
दोनों अध्यक्षों ने संघ की कार्यशैली एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया. बैठक में पुराने शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
अधिकारियों पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
संयुक्त रूप से दोनों शिक्षक संघों के अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि प्रखंड क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की जाएगी.
Also Read: रजौली नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति में नए चेहरों का दबदबा, पुराने सदस्यों को मिली शिकस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










