नवादा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिरदला थाना में नामजद अभियुक्त रामचंद्र राजवंशी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
Nawada News: नवादा जिले की सिरदला थाना पुलिस ने कांड संख्या 61/26 के नामजद अभियुक्त रामचंद्र राजवंशी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में नवादा न्यायालय भेज दिया है
Nawada News(पप्पू कुमार प्रभाकर): नवादा जिले की सिरदला थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 61/26 के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामचंद्र राजवंशी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में नवादा कोर्ट भेज दिया है.
गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सिरदला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में एक वांछित अपराधी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और मिले इनपुट्स के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी रामचंद्र राजवंशी को दबोच लिया. गिरफ्तार अभियुक्त रामचंद्र राजवंशी, स्वर्गीय किशन राजवंशी का पुत्र है और वह सिरदला थाना क्षेत्र के ही लौंद गांव का रहने वाला है.
भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद थाने लाकर उससे पूछताछ की. इसके बाद मामले में जरूरी कानूनी औपचारिकताएं और डॉक्टरी जांच पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में नवादा न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष का बयान:
इलाके में अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराधियों में खौफ पैदा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










