जिला स्तरीय बैठक में डीएम ने योजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Author Bablu kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने शनिवार को जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Nawada News : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई. इस दौरान डीएम ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सहयोग शिविर पोर्टल के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर

बैठक की शुरुआत सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा से हुई. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

वनभूमि अपयोजन और सड़क निर्माण योजनाओं की हुई समीक्षा

वन विभाग की समीक्षा के दौरान कर्पूरी नगर पथ से नालापर रविदास टोला तक सड़क निर्माण के लिए वनभूमि अपयोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही नए डिग्री कॉलेजों के लिए भूमि चिन्हित करने और खंटागी-लवनी पथ निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का सत्यापन करने को कहा गया.

भू-अर्जन मामलों में जल्द मुआवजा भुगतान का निर्देश

बैठक में भू-अर्जन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने न्यू हिसुआ बाईपास और गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-02 के तहत शेष पात्र रैयतों को जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कृषि विभाग को फार्मर रजिस्ट्री के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आईसीडीएस विभाग को लाभुकों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.

68,559 लंबित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर जताई चिंता

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा के दौरान 68,559 लंबित जीवन प्रमाणीकरण मामलों पर जिला पदाधिकारी ने चिंता जताई. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया.

युवाओं के पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में मेरा युवा भारत अभियान की भी समीक्षा की गई. डीएम ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, जीविका सहित अन्य संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए समय पर लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन