नवादा के आरएमडब्ल्यू कॉलेज में किडनी को लेकर खास चर्चा, जानिए खान-पान की कौन-सी आदतें बढ़ाती हैं खतरा

Updated:
विज्ञापन

मंच पर अपने विचार रखते अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के समापन पर किडनी रोगों और पोषण की भूमिका पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया. यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया की ईशानी मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार और जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

National Nutrition Week: राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय (आरएमडब्ल्यू कॉलेज) में सात दिवसीय राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में किडनी रोगों के बचाव और प्रबंधन में पोषण की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

ईशानी मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया, अमेरिका की थर्ड ईयर की बायोकेमिस्ट्री छात्रा ईशानी मोदी ऑनलाइन जुड़ीं. मूल रूप से भागलपुर की रहने वाली ईशानी ने किडनी डिजीज स्क्रीनिंग एंड अवेयरनेस प्रोग्राम की जानकारी दी और किडनी को स्वस्थ रखने में पोषण की भूमिका पर चर्चा की.

असंतुलित आहार से बढ़ सकती हैं किडनी की समस्याएं

ईशानी मोदी ने कहा कि खान-पान का सीधा प्रभाव हमारी किडनी पर पड़ता है. उन्होंने अच्छा पोषण, स्वस्थ किडनी को स्वास्थ्य का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि असंतुलित आहार से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

उन्होंने बच्चों और युवाओं में होने वाली किडनी संबंधी समस्याओं पर अपने शोध अनुभव भी साझा किये. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार को किडनी की सेहत के लिए महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

पानी, नमक और चीनी का संतुलित सेवन जरूरी

ईशानी मोदी ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नमक और चीनी का संतुलित सेवन करना तथा प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.

शिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन डॉ स्मिता ने किया. समापन समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पोषण और किडनी स्वास्थ्य के बीच संबंध की जानकारी दी गयी.

इसे भी पढ़ें: नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन