नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर.
नवादा पुलिस ने अपराध और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 707 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है.
Nawada Police: अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ नवादा पुलिस ने छह सितंबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया. वहीं 707 लीटर शराब बरामद की गयी, जिसमें 649 लीटर देशी महुआ शराब और 58 लीटर विदेशी शराब शामिल है.
हत्या, लूट और एससी-एसटी एक्ट के आरोपित भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में दो, हत्या के प्रयास में 13, लूट के मामले में पांच और एससी-एसटी एक्ट के तहत सात आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी. इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट में दो, मद्यनिषेध कानून के तहत 10 और अन्य मामलों में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया.
शराब के साथ बाइक, मोबाइल और 44 चिलम बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल, चार मोबाइल, दो तराजू, पांच बाट, खुला पॉलीथीन का एक बंडल और 44 चिलम भी बरामद किये. बरामद सामान से अवैध शराब और नशीले पदार्थों से जुड़े कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है.
200 वाहनों की जांच, 3000 रुपये जुर्माना वसूला
अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने 200 वाहनों की जांच की. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया.
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि अपराध, शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए