नवादा के सुरेंद्र निराला हत्याकांड में नया मोड़, अब अपहरण केस में फंसाने की साजिश का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
गोविन्दपुर थाना कांड से जुड़े सुरेंद्र कुमार निराला हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. मृतक के पुत्र ने मुख्य आरोपी पर झूठे अपहरण केस में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Surendra Nirala Murder Case: गोविन्दपुर थाना कांड संख्या 135/26 से जुड़े सुरेंद्र कुमार निराला हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. मृतक के पुत्र व मामले के सूचक के भाई अभिषेक कुमार ने नवादा एसपी को आवेदन देकर मुख्य आरोपी पर उन्हें अपहरण के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
21 मई को हुई थी सुरेंद्र कुमार निराला की हत्या
अभिषेक कुमार के आवेदन के अनुसार उनके पिता सुरेंद्र कुमार निराला की 21 मई 2026 को हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में दो आरोपी जेल में हैं, जबकि राकेश कुमार समेत तीन आरोपियों के फरार होने की बात कही गयी है.
बच्चे को छिपाकर अपहरण का केस कराने का आरोप
अभिषेक का आरोप है कि मुख्य आरोपी की पत्नी ने अपने बच्चे को छिपाकर कौआकोल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. उनका दावा है कि इसके जरिये उन्हें हत्या के मामले से जुड़े लोगों की साजिश के तहत अपहरण के झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है.
भलुआ गांव के पास सकुशल मिला बच्चा
आवेदन में अभिषेक ने कहा है कि बच्चा बाद में भलुआ गांव के पास सकुशल मिल गया. इसके बावजूद पुलिस की ओर से उन्हें थाना बुलाया जा रहा है. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
अभिषेक कुमार ने एसपी नवादा से अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें साजिश के तहत फंसाने के प्रयास की जांच करने की मांग की है. एसपी कार्यालय की ओर से आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए एसडीपीओ पकरीबरावां को अग्रसारित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए