आज का मौसम : 40.5 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंडी.

Nawada News : जिले सहित राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, गर्मी का असर बरकरार रहेगा

विज्ञापन

Nawada News : बब्लू कुमार की रिपोर्ट. मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले सहित राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, गर्मी का असर बरकरार रहेगा और लोगों को उमस व तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है. तापमान ऊंचा रहने के बावजूद फिलहाल जिले में उष्ण लहर (हीट वेव) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 जून हीट वेव की स्थिति सामान्य रहेगी. इसके बावजूद लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों रौशन कुमार का कहना है कि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने से गर्मी का प्रभाव बना रहेगा, लेकिन फिलहाल भीषण लू चलने की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन