Nawada News. जिले के थानों में लगेगा जनता दरबार, सुबह 11 बजे से शिकायतों की होगी सुनवाई 

Updated:
विज्ञापन
Nawada News. जिले के थानों में लगेगा जनता दरबार, सुबह 11 बजे से शिकायतों की होगी सुनवाई 

नवादा समाहरणालय.

Nawada News. नवादा में शनिवार का दिन जनहित, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के नाम रहेगा. सुबह से ही जिलेभर में योग शिविर, रोजगार मेला व भूमि विवाद समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है.

योग शिविर का आयोजन

नवादा में शनिवार को जनहित और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. सुबह 5:00 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. योग प्रशिक्षक प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी देंगे. 

रोजगार मेले का आयोजन

सुबह 10:30 बजे आईटीआई मैदान में रोजगार मेले का आयोजन होगा, जहां विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे. 

जनता दरबार का आयोजन

सुबह 11:00 बजे से जिले के सभी थानों में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है और अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन