नवादा दाय बिगहा हत्याकांड में पत्नी के बयान पर 4 नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

नरहट थाना
Nawada News : नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव में हुए चर्चित सदावृक्ष पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मृतक की पत्नी कंचन देवी के बयान पर दर्ज एफआईआर में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
Nawada News : (विशाल कुमार) नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव में हुए चर्चित सदावृक्ष पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मृतक की पत्नी कंचन देवी के बयान पर दर्ज एफआईआर में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
पत्नी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने मृतक सदावृक्ष पासवान की पत्नी कंचन देवी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया है. प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस सभी आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.
हत्या को गंभीरता से ले रही पुलिस
नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि हत्याकांड की जांच हर पहलू से की जा रही है. पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डॉग स्क्वायड की भी ली गई मदद.
घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने स्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) की भी सहायता ली है. जांच टीम घटनास्थल से मिले सुरागों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके.
पईन के पास मिला था शव
गौरतलब है कि दाय बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय तिलक पासवान के करीब 55 वर्षीय पुत्र सदावृक्ष पासवान का शव दो मुहानी पईन के समीप बरामद किया गया था. शव पर चाकू से हमला किए जाने के कई निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई थी.
घटना के बाद इलाके में फैली थी सनसनी
शव मिलने की खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी.
आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी निगाहें
एफआईआर दर्ज होने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है. परिजन जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
जांच में जुटी पुलिस टीम
फिलहाल पुलिस की विशेष टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










