नवादा में हर्ष राज गुप्ता का कमाल, पकरीबरावां के छात्र ने हासिल की सफलता

हर्ष राज गुप्ता ने जेईई एडवांस में पाई सफलता
Nawada News: पकरीबरावां बाजार के छात्र हर्ष Raj गुप्ता ने JEE Advanced परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है.
Nawada News (विश्वनाथ कुमार): कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर पकरीबरावां बाजार के होनहार छात्र हर्ष राज गुप्ता ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे पकरीबरावां प्रखंड का नाम रोशन किया है. हर्ष को ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी में 11,774वीं रैंक प्राप्त हुई है. उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.
मेधावी छात्र का पारिवारिक परिचय
हर्ष राज गुप्ता, पकरीबरावां बाजार निवासी जयप्रकाश प्रसाद गुप्ता के पौत्र तथा संजीत गुप्ता एवं रंजू गुप्ता के होनहार पुत्र हैं. परिवार के सदस्यों ने खुशी साझा करते हुए बताया कि हर्ष बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहे हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पढ़ाई के प्रति उनकी इसी गंभीरता और कड़े अनुशासन ने उन्हें आज इस शानदार मुकाम तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
शिक्षक ने आईपैड देकर किया सम्मानित
जेईई एडवांस जैसी कठिन परीक्षा में सफलता मिलने के बाद परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. परिजनों ने बताया कि हर्ष ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह बड़ी सफलता प्राप्त की है. हर्ष की इस शानदार उपलब्धि पर उनके शिक्षक ने उन्हें एप्पल का एक आईपैड भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया. इस सम्मान से हर्ष का उत्साह और ज्यादा बढ़ा है. शिक्षकों ने कहा कि हर्ष की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी बड़ी प्रेरणास्रोत है.
हर्ष ने दिया सफलता का मंत्र
अपनी इस बड़ी सफलता पर हर्ष ने कहा कि किसी भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का होना बेहद आवश्यक है. उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया. हर्ष की इस सफलता पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
Also Read: रजौली में जाम और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, SDM ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










