धमौल क्षेत्र में बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारे की अपील

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
जायजा लेते पकरीबरावां एसडीपीओ

जायजा लेते पकरीबरावां एसडीपीओ

Nawada News: बकरीद पर्व को लेकर पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया. एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में धमौल थाना क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.

विज्ञापन

Nawada News (विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट): बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा. पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस बल ने धमौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से निर्भय होकर तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई.

कई गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च धमौल थाना क्षेत्र के गुलनी, जम्हड़िया, परड़िया, धरहरा एवं धमौल गांवों में निकाला गया. पुलिस जवानों ने गांव-गांव जाकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी. अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इमामबाड़ा और ईदगाह का लिया जायजा

इस दौरान एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने धमौल इमामबाड़ा का जायजा लिया और बकरीद की नमाज के समय की जानकारी थानाध्यक्ष से ली. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर त्योहार की तैयारियों की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

कई थाना क्षेत्रों की पुलिस रही मौजूद

फ्लैग मार्च में धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय, काशीचक थानाध्यक्ष गौतम कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

Also Read: ककोलत जलप्रपात में बढ़े प्रवेश शुल्क का असर, पर्यटक घटे, कारोबार ठप पड़ने से दुकानदार मायूस

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन