नवादा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; गैस टैंकर से 262 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
नवादा में शराब के साथ एक गिरफ्तार

नवादा में शराब के साथ एक गिरफ्तार

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस टैंकर से करीब 262 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. जांच के दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और टैंकर भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News (अनिल कुमार की रिपोर्ट): नवादा में मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. उत्पाद विभाग की टीम ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगामा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक इंडियन ऑयल के गैस टैंकर से करीब 261.920 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त हो रहे गैस टैंकर को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया है.

विशेष अभियान में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से गैस लेकर पोखरा (नेपाल) जा रहे एक गैस टैंकर को संदेह के आधार पर रोका गया. गहन तलाशी लेने पर टैंकर के केबिन में विशेष रूप से छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया. लगातार हो रही इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

चालक का है पुराना इतिहास

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चालक की पहचान अकौना निवासी गुड्डू कुमार के रूप में स्पष्ट रूप से हुई है. उस पर पूर्व में भी शराब तस्करी से जुड़े कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि इसी उत्पाद टीम ने पूर्व में भी पांच अलग-अलग गैस टैंकरों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था.

तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले को लेकर अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन उरांव ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ विभाग की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है. गुप्त सूचना एवं नियमित वाहन जांच के दौरान गैस टैंकर से लगभग 262 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. चालक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया गया है. इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हाल में शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: नवादा में बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी करते 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, सादे लिबास में पहुंची पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन