नवादा में घर में सो रहे 10 साल के मासूम को सांप काटा, अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन
Nawada News: A 10-year-old boy sleeping at home in Nawada was bitten

सांकेतिक तस्वीर

Nawada News : नवादा जिले के नेमदारगंज थाना इलाके के दीरी गांव में सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई. दीरी गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र कृषु कुमार को बुधवार की रात सांप ने काट लिया. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

विज्ञापन
Nawada News : (अनिल कुमार) नवादा जिले के नेमदारगंज थाना इलाके के दीरी गांव में सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार रात हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सांप के डंसते ही बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार दीरी गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र कृषु कुमार को बुधवार की रात सांप ने काट लिया. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मौत की खबर से गांव में पसरा मातम

कृषु कुमार की असामयिक मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया. परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं. मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद नेमदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दीरी गांव निवासी कृषु कुमार की मौत सांप काटने से होने की सूचना मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित परिवार के लिए मदद की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे परिवार को राहत देने के लिए प्रशासन को तत्काल मदद करनी चाहिए.

ऑल्सो Read : बेगूसराय में दशकों से जर्जर सड़क पर चल रहे ग्रामीण, शिलान्यास के बाद भी अधूरा पड़ा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन