ePaper

नवादा ने हेमन ट्रॉफी में नालंदा को हराया

Updated at : 04 Mar 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा ने हेमन ट्रॉफी में नालंदा को हराया

नवादा न्यूज : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करा रहा सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट हेमंत ट्रॉफी

विज्ञापन

नवादा न्यूज : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करा रहा सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट हेमंत ट्रॉफी

नवादा कार्यालय.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट हेमंत ट्रॉफी में मंगलवार को नवादा का मुकाबला नालंदा से हुआ. इसमें नालंदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नालंदा की पूरी टीम 43वें ओवर में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. नवादा के फिरकी गेंदबाज आदर्श कुमार पांडे के सामने नालंदा के सभी बल्लेबाज नाचते नजर आये. आदर्श ने नालंदा के पांच खिलाड़ियों को आउट किया. नालंदा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुंदन ने 68, सिद्धार्थ ने 67, जबकि मुन्ना ने 30 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया.

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने 45वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीत लिया. नवादा की तरफ से पिछले मैच में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान दीपक ने एक बार फिर 61 रनों की पारी खेली. सुमन सौरभ ने भी पुनः 82, जबकि निशांत ने 68 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली और टीम को जीत दिलायी. नालंदा के गेंदबाज सुमन आदित्य एवं अर्णव ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया. इस तरह से हेमन ट्रॉफी के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में नवादा ने नालंदा को हराकर ग्रुप में चैंपियन होने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है. शानदार प्रर्दशन के लिए आदर्श पांडेय को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. आपको बता दें कि यह मुकाबला कलर ड्रेस और व्हाइट बॉल में खेला जा रहा है. नवादा की जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के मनीष गोविंद, चयनकर्ता सुभाष प्रसाद, विकास कुमार, आलोक मिश्रा ने टीम को बधाई व अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन