ePaper

कुष्ठ लाइलाज नहीं, इलाज के बाद मरीज हो सकता है ठीक

Updated at : 30 Jan 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठ लाइलाज नहीं, इलाज के बाद मरीज हो सकता है ठीक

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कुष्ठ दिवस के रूप में मनायी गयी

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को कुष्ठ दिवस के रूप में मनायी गयी. गुुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कार्यालय के प्रधान ने सभा आयोजित कर संदेश पढ़ा. सदर अस्पताल में कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ नीता अग्रवाल ने कुष्ठ मरीजों व उनके परिजनों के बीच मेडिकल किट बांटा. कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. महात्मा गांधी के कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव के कारण ही आज का दिन कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोग को मिटाने का संकल्प दुहराया गया. सीएस डॉ नीता अग्रवाल ने कहा कि कुष्ठ लाइलाज रोग नहीं है, सही इलाज के बाद मरीज ठीक हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवा ने यह साबित किया है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा देख-रेख करने से कुष्ठ रोग नहीं फैलता है. कुष्ठ की बीमारी किटाणु से होता है, जिसका पूर्ण इलाज संभव है. कुष्ठ की पहचान बहुत ही आसान है. चमड़े पर किसी प्रकार का दाग या धब्बे, जिसमें दर्द व खुजली नहीं होती हो व जन्म से नहीं हो तो वह कुष्ठ का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है. समय से इलाज करने से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो सकता है. एमडीटी की पूरा खुराक नियमानुसार सेवन करने के बाद कोई भी कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति आम इंसान जैसा हो जाता है और समाज में हमसब के बीच रह सकता है. उपचार नहीं कराने से संक्रमिक व्यक्ति अनेक लोगों में संक्रमण फैला सकता है. और अंगों में विकृति हो सकती है. इसलिए कुष्ठ के संदेहास्पद लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराएं. कुष्ठ मिटाना सामूहिक जिम्मेदारी प्रदेश को कुष्ठ मुक्त कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. अतः कुष्ठ रोग के संदेहास्पद लक्षण को पहचान कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित करें. इसके लिए सामाजिक प्रयास जरूरी है. सिविल सर्जन ने पीड़ित लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन