आग लगने से दो स्कूटी समेत लाखों की संपत्ति खाक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 11:17 PM
नीम टोला देवी स्थान के पास हुई घटना
नवादा कार्यालय. नगर के नीम टोला देवी स्थान के पास रविवार देर रात एक मकान में आग लग गयी. देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया. अगलगी की घटना में दो स्कूटी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. रात्रि में हुई घटना में आग बेकाबू हुई, तो स्थानीय लोगों ने दमकल को फोनकर सूचना दी गयी. दमकलकर्मी घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक सब कुछ खाक हो चुका था. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना नगर के नीम टोला देवी स्थान के पास हुई, जहां दांत रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार के घर में अचानक आग लग गयी. आग इतना भयावह थी कि देखते हीं देखते घर में लगी दो स्कूटी, घरेलू सामान सारा समान जलकर राख हो गयी. घटना क़े वक्त पूरा परिवार घर की ऊपरी छत पर सो रहा था. धुंआ उठा तो घरवालों के आग लगने की भनक लगी. आनन -फानन में सभी ने किसी प्रकार खुद को बचाकर भाग निकला. स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये और सब मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन आग विकराल रूप ले चुका था, तब लोगों ने फोन कर दमकल को सूचना दी. सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम घंटों प्रयास क़े बाद आग पर काबू पाया. बताया गया है कि आगलगी के बाद घर का सारा समान जलकर राख हो गयी. बताया गया है कि रविवार क़ी रात्रि में ही चिकित्सक डॉ नीरज कुमार के मेन रोड स्थित दुकान में भी आग लग गयी. मामूली नुकसान के बाद आग पर काबू पा लिया गया था. उनके घर में हुई आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आगलगी में कितने रुपये की संपत्ति जली है यह आंकलन अभी नहीं किया गया है. अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. हालांकि एक हीं रात अलग-अलग रहे घर दुकान में आग लगने की घटना के बाद लोग हतप्रभ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










