बुधौल में प्रस्तावित उत्पाद एवं परिवार न्यायालय की भूमि का निरीक्षण

Edited by VISHAL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला जज और अधिकारियों ने भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग और निर्माण संभावनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

जिला जज और अधिकारियों ने भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग और निर्माण संभावनाओं का लिया जायजा प्रतिनिधि, नवादा नगर नवादा में प्रस्तावित उत्पाद एवं परिवार न्यायालय के निर्माण को लेकर बुधौल स्थित चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण के दौरान न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, निर्माण की संभावनाओं तथा आवश्यक सुविधाओं का गहन जायजा लिया. स्थल निरीक्षण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) नवादा, व्यवहार न्यायालय के अन्य पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार तथा अंचल अमीन सनी कुमार उपस्थित रहे. अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि का मुआयना करते हुए न्यायालय भवन निर्माण के लिए उसकी उपयुक्तता की जांच की. इस दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रवि शंकर भी मौजूद रहे. उन्होंने अधिकारियों को भूमि की भौगोलिक स्थिति, निर्माण की संभावनाओं तथा आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. इस निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर के लिए पर्याप्त स्थान, आवागमन की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित उत्पाद एवं परिवार न्यायालय के निर्माण से जिले के लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी. खासकर परिवार न्यायालय शुरू होने से पारिवारिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयेगी और लोगों को दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखी गयी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि न्यायालय निर्माण होने से क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन