बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में नेहा ग्रामीण की पहल

Edited by VISHAL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

2030 तक जिले को बल विवाह से मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प

विज्ञापन

डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का शुभारंभ 2030 तक जिले को बल विवाह से मुक्ति दिलाने का लिया संकल्प प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जिले में जागरूकता और सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति की ओर से संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत, बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान” का शुभारंभ किया गया. अभियान का उद्घाटन उप विकास आयुक्त नवादा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बल विवाह मुक्त भारत बनने का संकल्प लिया. इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि बाल विवाह समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर कार्य करना होगा. आइसीडीएस डीपीओ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इस कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, डीडब्ल्यूओ, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय की छात्राएं तथा नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति की सचिव सुश्री मंजू देवी समेत संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी लोगों ने बाल विवाह समाप्त करने की शपथ ली. इस अवसर पर सचिव मंजू देवी ने संकल्प लिया कि संस्था वर्ष-2030 तक बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में निरंतर कार्य करेगी. यह अभियान 26 जनवरी से आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक चलेगा. इस दौरान जिले की पंचायतों, विद्यालयों, मंदिरों, थाना परिसरों एवं प्रखंड मुख्यालयों में अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन