ePaper

अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त

Updated at : 05 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त

नवादा न्यूज : पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

नवादा न्यूज : पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

नवादा कार्यालय.

जिले की पुलिस ने अवैध खनन तथा परिवहन को लेकर छापेमारी में कर एक अवैध गिट्टी लदे हाइवा को जब्त किया है. मौके से पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल पुलिस ने एनएच- 20 पर जांच के क्रम में एक गिट्टी लदे हाइवा को रोका. उसके चालक से गिट्टी सहित अन्य कागजात की मांग की गयी. पुलिस को संदेह हुआ, तो अवैध गिट्टी लदे हाइवा सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान जिले के रजौली थाना क्षेत्र के डिबौर गांव निवासी छोटू प्रसाद यादव के बेटे अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. ऐसे अवैध गिट्टी लदे जब्त हाइवा की सूचना खनन विभाग को दी गयी है.

खनन निरीक्षक की लिखित शिकायत पर मुफस्सिल थाने में अवैध गिट्टी लदे हाइवा सहित गिरफ्तार चालक के विरोध में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अवैध खनन अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन