नवादा: दूध की गाड़ी में छिपाकर लाई जा रही थी विदेशी शराब, गोविंदपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जांच चौकी पर जब्त दूध वाहन | Prabhat Khabar Network

जांच चौकी पर जब्त दूध वाहन | Prabhat Khabar Network

गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध की गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान मंगलवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपित बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने दूध ढोने वाली एक गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर घेराबंदी

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक दूध की गाड़ी में विदेशी शराब छिपाकर बिहार लाई जा रही है. जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी के पास घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया.

दूध की गाड़ी से शराब जब्त

जांच के दौरान संदिग्ध वाहन (BR 04 N 3654) के पहुंचने पर उसे रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में वाहन के भीतर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद मौके से ही चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया.

बेगूसराय के दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय जिले के निवासी सिंटू कुमार (पिता उपेंद्र चौधरी) और अंगद कुमार (पिता राधेश्याम) के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने जब्त वाहन और दोनों आरोपियों को नवादा स्थित उत्पाद कार्यालय भेज दिया है.

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

कार्यालय में बरामद शराब की गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन