फरार चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
फरार चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

Nawada news. छतनी, पहवाचक, कानगो बिगहा व गंगटा के अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र से रजौली थाने के विभिन्न कांडों के फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस बलों ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फोटो – आरोपितों को जेल ले जाते पुलिसकर्मी. रजौली. छतनी, पहवाचक, कानगो बिगहा व गंगटा के अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र से रजौली थाने के विभिन्न कांडों के फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस बलों ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शराब मामले में थाना कांड संख्या 349/25 के अभियुक्त छतनी गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार व अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र रितिक कुमार, थाना कांड संख्या 544/21 के अभियुक्त पहवाचक गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार एवं थाना कांड संख्या 314/25 के अभियुक्त कानगो बिगहा गांव निवासी उदय प्रसाद के पुत्र संदीप कुमार को पुलिस बलों के सहयोग से गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया गया है.वहीं दूसरी ओर मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 240/25 के अभियुक्त गंगटा गांव निवासी जीतन प्रसाद के पुत्र फूलू प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन