खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे लोग
Nawada News : खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nawada News : नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान अबगिल गांव निवासी संजय रावत (40 वर्ष), पिता सुरेश रावत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार संजय रावत अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत के समीप मौजूद विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए. करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही नरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
संजय रावत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं. अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










