बिजली चोरी करते पकड़ा गया उपभोक्ता, विभाग ने लगाया 3.85 लाख रुपये का जुर्माना

नवादा के सिरदला में बिजली विभाग की छापेमारी, मीटर बायपास कर चोरी करने वाले उपभोक्ता पर लगा 3.85 लाख रुपये का भारी जुर्माना। विभाग ने दी सख्त चेतावनी।
सिरदला प्रतिनिधि नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. रजौली विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को परनाडावर थाना क्षेत्र के सुखनर गांव में छापेमारी की गई. जांच के दौरान एक उपभोक्ता द्वारा मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर बिजली चोरी की पुष्टि करते हुए संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की. विभाग ने बिजली चोरी के कारण 3 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और इससे ईमानदारी से बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. बिजली विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से बचें. साथ ही लोगों से संदिग्ध मामलों की सूचना विभाग को देने की भी अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










