ePaper

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 30 May 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

डीएम ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक किया निरीक्षण

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. डीएम ने सबसे पहले कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया. वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह व उपस्थित सभी कर्मियों एवं प्रधान सहायक निर्देश दिया कि कर्म पुस्त में माह के अंतिम मंगलवार को उस माह में कुल प्राप्त पत्रों की संख्या, निष्पादित पत्रों की संख्या, लंबित पत्रों की संख्या लाल स्याही से अंकित करते हुए गत माह में पत्रों की स्थिति अंकित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कोषागार कार्यालय में कृषि विभाग के कर्मियों को कोषागार से संबंधित कार्याें का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. वरीय कोषागार पदाधिकारी ने बताया कि कोषागार कार्यालय, नवादा में कोषागार पदाधिकारी का एक पद व सहायक पद का दो पद स्वीकृत है. इसमें वरीय कोषागार पदाधिकारी के रूप में एक पद कार्यरत है तथा सहायक कोषागार पद का एक पद रिक्त है. श्री सिंह ने बताया कि जिला में जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकृत कुल 19 स्टाम्प भेंडर है, जिसमें से एक स्टाम्प भेंडर की मृत्यु हो गयी है. जिला पदाधिकारी द्वारा कोषागार कार्यालय के निरीक्षण के बाद भविष्य निधि कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय व जिला योजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया. जिला सांख्यिकी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह कार्यालय कक्ष में उपस्थित नहीं थे. उक्त के संबंध में स्पष्टीकरण मांग करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिला सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन