राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीएम का जोर, लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने का निर्देश
समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कर्मी
Nawada News : परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, भूमि मापी और अतिक्रमण के मामलों की हुई समीक्षा
Nawada News : नवादा में राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, भूमि मापी, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, राजस्व महाअभियान, अतिक्रमण, सहयोग पोर्टल, भूमि विवाद और फार्मर रजिस्ट्री समेत विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई.
Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पुराने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता देने का निर्देश
परिमार्जन प्लस की समीक्षा के दौरान डीएम ने 120 दिनों से अधिक समय से लंबित और पुराने आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा और भूमि मापी से जुड़े लंबित मामलों का नियमानुसार, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. डीएम ने सरकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
राशन कार्ड से जुड़े प्रमाण-पत्रों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के लिए आरटीपीएस के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राथमिकता के आधार पर निर्गत करने का निर्देश दिया गया. राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान प्रखंडवार प्राप्त और निष्पादित आवेदनों की स्थिति की भी जानकारी ली गई. डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा.
अतिक्रमण और सहयोग पोर्टल के मामलों की भी समीक्षा
बैठक में अतिक्रमण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं सहयोग पोर्टल पर दर्ज मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. भूमि विवाद से जुड़े मामलों में भी शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि जिन मामलों में आवश्यक हो, वहां आवेदकों को उचित फोरम की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें.
फार्मर रजिस्ट्री के लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने लॉगिन पर लंबित मामलों को शीघ्र अग्रसारित कर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









