हर घर तिरंगा अभियान के तहत नावाडीह में निकली तिरंगा पदयात्रा, डीएम रवि प्रकाश हुए शामिल
तिरंगा पदयात्रा में शामिल डीएम व अन्य अधिकारी
Nawada News : कौआकोल के नावाडीह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें जिलाधिकारी समेत हजारों ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
Nawada News : कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
नवराष्ट्र पुस्तकालय से शुरू हुई तिरंगा पदयात्रा
तिरंगा पदयात्रा नवराष्ट्र पुस्तकालय से शुरू हुई. यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह पहुंची. इसके बाद पदयात्रा वापस नवराष्ट्र पुस्तकालय पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया.

डीएम रवि प्रकाश समेत कई अधिकारी हुए शामिल
पदयात्रा में नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान कौआकोल बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी चंदन चौधरी, प्रभारी बीईओ सह बीसीओ अजीत कुमार, बीपीआरओ शमा बानो, सीडीपीओ अंजली कुमारी और थानाध्यक्ष रूपौ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों, जीविका दीदियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही. राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली पदयात्रा के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. पदयात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया.
Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









