नवादा में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, झंडे से लेकर कैप-बैज तक की बढ़ी मांग
बाजार में साज गए झंडे-बैज
Nawada News : बिक्री के लिये एक दुकान में रखा तिरंगे से जुड़े सामग्री
Nawada News : स्वतंत्रता दिवस का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नवादा शहर में देशभक्ति का रंग गहराता जा रहा है. बाजारों में तिरंगे की रौनक देखते ही बन रही है. शहर के मुख्य बाजार, विजय बाजार, प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, इंदिरा चौक समेत प्रमुख स्थानों पर तिरंगा झंडे और उससे जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गयी हैं. बच्चे हों या बड़े, हर कोई तिरंगा और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री खरीदने में उत्साह दिखा रहा है.
झंडे से लेकर कैप, बैज और रिस्टबैंड तक की बिक्री
दुकानों पर कपड़े और प्लास्टिक के तिरंगे के साथ कैप, बैज, रिस्टबैंड, हेयर बैंड, तिरंगा पट्टी, स्टिकर, झालर और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध हैं. तिरंगा झंडे की कीमत पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक है. कपड़े का तिरंगा 50 से 500 रुपये तक, जबकि प्लास्टिक का झंडा पांच से 10 रुपये में मिल रहा है. तिरंगा कैप 20 से 30 रुपये, हेयर बैंड 20 से 30 रुपये, हैंडबैंड 10 रुपये और तिरंगा पट्टी करीब 20 रुपये प्रति पीस बिक रही है. वहीं बैज पांच से 10 रुपये तथा तिरंगा झालर करीब 20 रुपये में उपलब्ध है.
Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते
बच्चों में तिरंगा बैलून और रिस्टबैंड का खासा उत्साह
दुकानदार मनोज भदानी ने बताया कि इस बार तिरंगे से जुड़े सामान की मांग अच्छी है. सबसे अधिक बिक्री झंडे, रिस्टबैंड, कैप और बैज की हो रही है. बच्चे खासकर तिरंगा बैलून और रिस्टबैंड खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं.
Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद
स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज
शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण की तैयारी में जुटे हैं. विद्यालयों में तिरंगा सजावट के साथ मंच की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं.
सड़कों और बाजारों में दिख रहा देशभक्ति का उत्साह
सड़कों पर तिरंगा लहराते वाहन, हाथों में झंडे थामे बच्चे और तिरंगे रंग के परिधान में नजर आ रहे लोग स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बयां कर रहे हैं. बाजार की रौनक बता रही है कि इस बार भी आजादी का पर्व नवादा में देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया जायेगा.
Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









