ePaper

किरायेदारों का ब्योरा थाने में जमा करेंगे मकान मालिक

Updated at : 04 Mar 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
किरायेदारों का ब्योरा थाने में जमा करेंगे मकान मालिक

नवादा न्यूज : नगर क्षेत्र में अपराध तथा आपराधिक मामलों पर पुलिस गंभीर, जारी किया निर्देश

विज्ञापन

नवादा न्यूज : नगर क्षेत्र में अपराध तथा आपराधिक मामलों पर पुलिस गंभीर, जारी किया निर्देश

नवादा कार्यालय.

नगर क्षेत्र सहित जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस काफी गंभीर है. डीएम रवि प्रकाश तथा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर क्षेत्र में रह रहे लोगों की पूरी पारदर्शिता को लेकर कड़ा एक्शन लिया है. इसमें प्रत्येक मकान मालिक को किरायेदार का डिटेल देने होंगे. मकान मालिक सहित पूरे किरायेदार की संबंधित थाने की जानकारी होनी चाहिए. मंगलवार को नगर थाना में होली तथा रमजान को लेकर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार तथा सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें पुलिस पदाधिकारी सहित नगर क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया. एसडीओ अखिलेश कुमार ने लोगों से अपील कि कि शांति तथा सौहार्द वातावरण में त्योहार मनाएं. किसी भी चिह्नित स्थान पर असामाजिक गतिविधियां हो, तो पुलिस प्रशासन को जरूर बताएं. शांति समिति में आये लोग अपने मुहल्ले की जिम्मेवारी लें, ताकि किसी तरह से वातावरण खराब नहीं हो सके. पुलिस प्रशासन का अवश्य सहयोग करें. एसडीपीओ सदर वन हुलास कुमार ने होली तथा रमजान त्योहार को शांति वातावरण में मानने के साथ-साथ नगर क्षेत्र सहित अन्य इलाकों के मकान मालिकों से अपील की.

किरायेदार का डिटेल्स लेने के लिए फाॅर्म

थाने से एक फॉर्म जारी किया गया. इसमें मकान मालिक सहित किरायेदारों का डिटेल थाने में जमा कराना होगा, ताकि पुलिस को एक-एक लोग की विस्तृत जानकारी रहे. क्योंकि, आये दिन लगातार शराब सहित विभिन्न तरह की आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें पुलिस की जांच में परेशानी आती रहती है. एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि सभी मकान मालिकों को अपना सहित किरायेदारों की विस्तृत जानकारी देनी होगी. बैठक में भाग लेने पहुंचे शहर के कई समाजसेवी लोगों ने अपने पक्ष रखे. बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप जीतू, विनय यादव, राजेश कुमार मुरारी, महेश कुमार वर्मा, समाजसेवी अंशुमान शर्मा समेत करीब ढाई दर्जन लोग शरीक हुए. शांति समिति के सफल संचालन में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज झा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सक्रिय दिखे.

किरायेदारों की रही है भूमिका

बता दें कि नगर क्षेत्र में चोरी, छिनतई सहित सेक्स रैकेट तथा शराब के धंधे में किरायेदार तथा मकान मालिक की भूमिका उजागर हुई है. प्रमुख गोनावां, बुधौल, रामनगर, न्यू एरिया, राजेंद्र नगर, चौधरी नगर इलाके में दर्जनों चोरी की घटनाओं में किराये लेकर रह रहे लोगों की भूमिका सामने आयी है. अतौआ रोड में सेक्स रैकेट, राजेंद्र नगर मुहल्ले, मंगर बिगहा, न्यू एरिया, मिर्जापुर इलाके से बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामदगी में अधिकांश किरायेदार की भूमिका की बात सामने आयी है. इसीलिए, पुलिस इस मामले में काफी गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन