छात्रों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

स्काउट एवं गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है

विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर में गूंजे देशभक्ति के नारे

जागरूकता रैली में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

स्काउट एवं गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के चौथे दिन भव्य जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रैली का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समाज को जागरूक करना रहा. रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में आकर्षक तख्तियां और बैनर लेकर ”जल है तो कल है”, ”प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” और ”चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण” जैसे नारे लगाये. यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर रजौली बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची. पूरे मार्ग में स्काउट एवं गाइड के बच्चों का अनुशासन और उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

सेवा और नेतृत्व की

भावना

प्रधानाचार्य पियाल साहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड बच्चों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करता है. उन्होंने जल संरक्षण को भविष्य की जिम्मेदारी बताते हुए विद्यार्थियों से प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने और स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया.

विशेषज्ञों ने दी

जानकारी

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार ने स्काउट एवं गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला. विजय जी ने बच्चों को टीम भावना की सीख दी. शिविर के दौरान बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा की बारीकियां सिखायी गयीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी अरविंद कुमार समेत अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन