रजौली में पीडीएस का सड़ा राशन बंटना गंभीर मामला, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Author Kr manish dev|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

विधायक द्वारा शिकायत पत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली विधानसभा क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत बांटे जा रहे सड़े और घटिया खाद्यान्न का मामला सामने आया है. स्थानीय विधायक विमल राजवंशी ने इसे गरीबों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए विधानसभा में इसकी आवाज उठाई है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के रजौली रजौली विधानसभा के तीन प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली के तहत सड़ा और घटिया खाद्यान्न बांटे जाने का मामला संज्ञान में आया है. विधायक विमल राजवंशी ने इसे गरीबों के स्वास्थ्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर सीधा हमला बताते हुए विधानसभा में आवाज उठाया. विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव देकर रजौली, सिरदला एवं मेसकौर प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानों में राज्य खाद्य निगम के गोदामों से आ रहे सड़े, बदबूदार, कीटयुक्त और मानकविहीन खाद्यान्न का मुद्दा उठाया. विधायक के अनुसार उन्हें क्षेत्र के कई लाभुकों और पीडीएस विक्रेताओं से लगातार शिकायतें मिल रही हैं. कई जगह लाभुक राशन लेने से इनकार कर रहे हैं. विधायक ने सरकार से तीन सूत्रीय जांच की मांग की.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन